Advertisement

डीएवी गुवा में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

पर्यावरण को बचाने का लगाएं तर्क, तभी पृथ्वी बनेगी स्वर्ग-डॉ मनोज

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय में किया गया। यहां मुख्य रूप से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों के माध्यम से बताया कि खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने का लगाएं तर्क, तभी पृथ्वी बनेगी स्वर्ग। नष्ट करोगे पर्यावरण, तो होगा मानव जाति का हरण। यदि पर्यावरण ही शोषित होगा, तो देश हमारा कुपोषित होगा।

मौके पर सेल पदाधिकारियों में डॉ टीसी आनंद, आलोक यादव, धर्मेंद्र सेठिया, संजीव पंडा व अन्य कई उपस्थित थे। कार्यक्रम के समायोजन में शिक्षक बीजी सिंह एवं विज्ञान शिक्षक एसके पांडेय व सत्येंद्र राय का अग्रणी योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *