विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं मिसाइल मैन डॉ कलाम की जयंती का आयोजन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में 15 अक्टूबर को विद्यालय स्तरीय स्किल डेवलपमेंट प्रदर्शनी – सह – प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के नवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र – छात्राओं ने आईटी एवं पर्यटन से संबंधित दो दर्जन के करीब प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर निर्णायकों एवं छात्र – छात्राओं का मन मोह लिया।
बताया जाता है कि आज ही विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर ईको क्लब के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में हाथ धुलाई से संबंधित नृत्य, नाटक एवं व्याख्यान की प्रस्तुति दी गई तथा रैली निकाल कर जन समुदाय को हाथ की स्वच्छता से अवगत कराया गया।
इधर विद्यालय के प्रार्थना सभा में शंख सदन के नेतृत्व में देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी 94 वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राज्य सरकार के निर्देशानुसार डिस्लेक्सिया से संबंधित जागरूकता हेतु सभी चारों सदनों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, अशोक कुमार रजवार, धनंजय कुमार, परमेश्वर बेसरा, प्रशांत कुमार ओझा, सुभय कुमार चक्रवर्ती, अमित कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, सुशीला कुमारी, रितेश कुमार महथा, सन्नी कुमार, अजय कुमार दुबे, खुर्शीद रजा, कुमार राजेश, सुदीप कुमार शर्मा, नितेश कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, गौतम, रविता, शिवम, प्रेम, रोज समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply