Advertisement

कसमार में कौशल जागरूकता कैम्प का आयोजन

कैंप में 36 छात्रों के बीच बांटा गया नियोजन पत्र,187 छात्रों का हुआ निबंधन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्किल एक्विजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन (संकल्प) परियोजना के तहत जिला कौशल कार्यालय बोकारो द्वारा जागरूकता कैम्प का आयोजन 20 फरवरी को कसमार प्रखंड परिसर में किया गया।

कैंप का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार विजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसमें सभी प्रखंड के प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर उक्त पदाधिकारियों द्वारा 36 छात्रों को नियोजन पत्र दिया गया। वहीं, कैम्प में कुल 187 छात्र – छात्राओं का निबंधन किया गया।

उल्लेखनीय हो कि, इस तरह के शिविर आयोजन का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर कौशल जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, कौशल विकास से संबंधित पहुलओं की जानकारी देने एवं आम जनों को कौशल विकास के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें जोड़ना है। साथ ही छात्र – छात्राओं को शिविर में विभिन्न जॉब रोल में निबंधन करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *