Advertisement

परिवार कल्याण दिवस पर छह महिलाएं पुरस्कृत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राष्ट्रीय परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंसस बोबी देवी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं (सभी बच्चे की मां) ने भाग लिए। अंगवाली स्वास्थ्य उपकेंद्र की सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता ने उपस्थित महिलाओं को परिवार कल्याण के बारे में कई जानकारियां दी।

कहा गया कि छोटा परिवार में हम सब कैसे सुखी रहेंगे, इस विषय पर कई उदाहरण दिए गये। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने भी कम संतान, सुखी इंसान पर उपस्थित महिलाओं के समक्ष चर्चा की।

महिलाओं ने भी परिवार के हित से संबंधी वक्तव्य दिए, जिसमे छह महिलाएं उत्कृष्ट व्यक्तव्य के लिए पुरस्कृत की गयी।इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार के सौजन्य से आगंतुक प्रतिनिधियों, मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्य के हाथों घड़ी, ग्लास, डिनर सेट, तौलिया सेट, चावल डब्बा, कप आदि प्रत्येक को दिया गया।

पुरस्कृत महिलाओं में पिपराटोला की तुलिया देवी, फूल कुमारी, जोरियाधार मुहल्ले की गुड़िया देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, अंजू देवी आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहिया उषा देवी, सुमित्रा देवी ने सराहनीय सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *