प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) में 25 जनवरी को मासिक परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच उपहार सामग्री बांटा गया।

इस संबंध में उपकेंद्र की सीएचओ शीला कुमारी ने बताया कि छोटा परिवार सुखी परिवार अभियान को बढ़ावा दिए जानें के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हरेक माह आयोजित किया जाता है। आज उपस्थित अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के कई प्रतिभागियों के बीच परिवार कल्याण से संबंधित विषय के प्रश्नों के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे छह प्रतिभागी सफल हुई।
सभी विजेता प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपयोगी वस्तु हॉटपॉट वितरित किए गये। मौके पर सीएचओ शीला कुमारी सहित एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता, सहिया उषा देवी, किरण देवी, मुनेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply