Advertisement

बाल अधिकार सुरक्षा समिति के दिदियों ने किया समर कैंप का निरीक्षण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में बाल अधिकार सुरक्षा समिति के दीदियों ने समर कैम्प का निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि, गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अक्सर धूप में घूमते और नदी नालों में दिखाई देते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई और स्कूल से दूरी हो जाती है। जब स्कूल आरम्भ होता है तो उनकी उपस्थिति में गिरावट और क्षीजित को बचाने के लिए ग्रामीण मुंडा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सहित अभिभावक निर्णय लिया और सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए समर कैम्प के लिए स्वीकृत कर कैम्प को प्रारम्भ किया।

कैम्प में बच्चों को पानी आदि की सुविधा का ध्यान अभिभावक और प्रबंधन समिति करते हैं। इस दौरान बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए वही के युवाओं का बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी है। उनको एस्पायर संस्था प्रशिक्षण देकर पाठ्यक्रम योजना तैयार करने में सहयोग कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में बड़ाजामदा क्लस्टर में कुल चार पंचायत है, जिसमे 22 सेंटर संचालित है। यहां 1323 बच्चों को कैम्प से जोड़ा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *