Advertisement

गायक सतेंद्र संगीत ने गायिकी से हरिहर नाथ महोत्सव को बनाया यादगार

महोत्सव के दूसरे दिन बिहार के नामचीन कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में आयोजित दो दिवसीय हरिहर नाथ महोत्सव के अंतिम दिन 2 दिसंबर को बिहार के कई सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों के दिल पर राज किया।

बिहार सरकार के कला, संस्कृति युवा विभाग, पर्यटन विभाग एवं सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरिहर नाथ महोत्सव के दूसरे दिन नामचीन कलाकार सतेंद्र कुमार संगीत ने अपनी गायिकी से समां बांध दिया।उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भजन बाबा हरिहरनाथ सहाय तो दु:ख काहे का से की। इसके बाद उन्होंने मशहूर भोजपूरी गीत चांद मारेला किरिनिया के बाण करेजवा में तान तान के की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब झूमाया।

कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति उन्होंने बिहार गीत ये है मेरा बिहार, ये है मेरा बिहार गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने सूफ़ी गीत तू माने या ना माने दिलदारा आसते तैनू रब मान्यआ गाकर दर्शकों में उत्साह भर दिया। इनके साथ नाल और तबला पर बृजबिहारी मिश्रा, ढोलक पर अखिलेश कुमार, की-बोर्ड पर सूरज, पैड पर दीपक कुमार ने शानदार तरीके से संगत कर चांद लगा दिया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार ने बड़े ही सहज और सधे हुए अंदाज में किया। अंत में सारण जिला प्रशासन की ओर से गायक सतेंद्र कुमार संगीत को सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *