Advertisement

गायिका करिश्मा पांडेय का दो राम भजन गीत रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। गायिका करिश्मा पांडेय का दो राम भजन गीत राम आयेंगे और नगरी हो अयोध्या सी करिश्मा पांडेय एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। जिसके म्यूजिक डायरेक्टर हर्ष उपाध्याय और वीडियो निर्देशक रवि पंडित हैं।

जानकारी के अनुसार इस गीत की रिकॉर्डिंग झारखंड की राजधानी रांची में की गई हैं। वहीं वीडियो बिहार की राजधानी पटना में फिल्माया गया हैं। ज्ञात हो कि, राम भजन गीत का ऑडियो बेहद ही कर्णप्रीय व् मधुरता से लवरेज है। वहीं वीडियो से दर्शकों को राम भक्ति का एहसास होगा। खास यह कि करिश्मा पांडेय कई वर्षों से गायिकी के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

विशेष कर हिंदी भक्ति गीतों का गायन ही करती हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर लगातार एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनने व देखने को मिलेगा। जिसके निर्माता आरोही पांडेय हैं। इनका गीत भक्ति डिवोशनल यूट्यूब चैनल पर भी सुना व देखा जा सकता हैं।

करिश्मा भक्ति जागरण कार्यक्रम के लिए भी जानी जाती हैं। वे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, सिल्लीगुड़ी, नेपाल, मुंबई सहित विभिन्न राज्यों में लगातार कार्यक्रम करती रहती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *