रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री+2 उच्च विद्यालय कसमार में डिस्लेक्सिया जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को मौन जुलूस निकाला गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के आसपास मौन रखते हुए लाल रंग का वस्त्र धारण कर रैली निकाली गई। रैली का थीम वाक फार डिस्लेक्सिया रखा गया। रैली का उद्देश्य डिस्लेक्सिया बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा कर विद्यार्थियों को सहानुभूतिपूर्ण तरीके से उनकी बौद्धिक समस्याओं का समाधान करना था।
गौरतलब है कि इस बीमारी का इलाज दैनिक अभ्यास, अभिभावकीय देखभाल, कुशल शैक्षणिक प्रगति के साथ – साथ बेहतर माहौल का निर्माण करने से संभव है। विद्यालय के आसपास निकाली गई रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, सत्येन्द्र कुमार, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, धनंजय कुमार, सुमन कुमारी, सीमा ठाकुर, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, सुभय कुमार चक्रवर्ती, कैलाश कुमार, सीमा कुमारी, अमित कुमार, खुर्शीद रजा, सुशीला कुमारी, अजय कुमार दुबे, मेहताब खातून, पूनम कुमारी, गौतम, रविता, शिवम, प्रेम, पंकज समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा शामिल रहे।
रंजन लाला-17/10/25.
![]()













Leave a Reply