Advertisement

भाजयुमो द्वारा सिटी कॉलेज में वन नेशन, वन इलेक्शन के तहत हस्ताक्षर अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजयुमो झारखंड प्रदेश के निर्देश पर 17 जनवरी को भाजयुमो बोकारो द्वारा बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

मौक़े पर भाजयुमो बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद, भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री अमित कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार अमित, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, भाजपा नेत्री परिंदा सिंह, लाल बाबू सिंह, अजीत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सक्षम सिंह, बोकारो नगर अध्यक्ष व कार्यक्रम सह प्रभारी विशाल गौतम, नगर महामंत्री युवा लालबाबू कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य शंकर त्रिपाठी, अमृत सिंह सहित सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञात हो कि भाजयुमो बोकारो का यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *