Advertisement

बोकारो थर्मल एस पौंड में हाइवा के चपेट में आने से साइड इचार्ज सह भाकपा नेता की मौत

आक्रोशित भीड़ ने शव के साथ किया एस पौंड ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप्प, चल रही है वार्ता

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल नूरीनगर स्थित डीवीसी की एस पौंड में हाइवा डंफर के चपेट में आ जाने से बाइक सवार 65 वर्षीय मानिरुदिन अंसारी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।

मृतक एस पौंड में ही छाई ट्रांसपोर्ट कम्पनी सारण जेडीएनएस में साइड इचार्ज था साथ ही भाकपा नेता भी था। मृतक बोकारो थर्मल नूरीनगर का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह वह एस पौंड बाइक से गया था इसी बीच एक तेज गति हाइवा डंफर ने एस पौंड में ही बाइक को धक्का मार दिया जिसमें मानीरुदिन की सर में गंभीर चोट आ गई। तत्काल उसे इलाज हेतु डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने बीसीएच बोकारो थर्मल रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों व परिजनों ने 51 लाख रुपए मुआवजा, एक आश्रित को नियोजन सहित 50 हजार रुपए प्रतिमाह देने की मांग को लेकर डीवीसी एस पौंड में शव के साथ धरना प्रदर्शन शुरू करने हुए एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद करवा दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस हाइवा सहित एस पौंड में खड़े अन्य कई हाइवा डंफरो को क्षतिग्रस्त कर सीसा फोड़ दिया गया।

स्थिति को नियंत्रण में करने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को लेकर एस पौंड में भारी संख्या में बोकारो थर्मल, गांधीनगर, पेक नारायणपुर आदि थाना की पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। वही आंदोलन समाप्त कर छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू करने को लेकर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार डीवीसी के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा आदि अधिकारियों व ठीकेदार के उपस्थित में आंदोलन कर रहे लोगों के साथ वार्ता की जा रही है। जो समाचार लिखे जाने तक वार्ता चल ही रही है।

यहां भाकपा माले नेता विकाश कुमार सिंह, गोविंदपुर ए पंचायत मुखिया अंजू आलम, बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी, बी पंचायत मुखिया बबलू उफ़ विकाश कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य शाहजादी बानो, गोविंदपुर ए पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी मंजूर एलान, नरेश प्रजापति , बालेश्वर यादव, कुलेश्वर रविदास, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, महबूब आलम , मुन्ना साव, सुजायत अंसारी, लियाकत अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि वह मजदूर शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *