Advertisement

सेवा, सम्मान और संकल्प के तहत श्यामल सरकार का सम्मान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा एक नंबर में बीते दिनों सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष श्यामल सरकार को सम्मानित किया गया।

मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की ओर से बैठक का आयोजन एक नंबर कॉलोनी स्थित आवास संख्या 129 में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विजय यादव तथा संचालन सचिव
सुजीत मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कोयलांचल के वरिष्ठ मजदूर नेता यूनियन के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल सरकार, विशिष्ट अतिथि बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो व् अवधेश सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक राकोमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि सेवा सम्मान और संकल्प मंच का उद्देश्य है। कहा कि राजेंद्र बाबू की कीर्ति अमर है। राजेंद्र बाबू ने मजदूरों का मान और सम्मान बढ़ाया है। मुख्य अतिथि श्यामल सरकार ने कहा कि राजेंद्र बाबू की कार्य प्रणाली हमेशा मजदूरों के सुख सुविधाओं में लाभ दिलाने का रहा है। राजेंद्र बाबू कोयला उद्योग के प्रति भी गंभीर रहते थे।

जो काम मजदूरों के लिए असंभव था अपने कार्य क्षमता के बदौलत संभव में तब्दील करते थे। उनके विचारों के मतांतर भी राजेंद्र बाबू के नेतृत्व को सराहा करते थे। दिगंबर महतो व अवधेश सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू बेरमो के मानचित्र को पूरे देश में स्थापित करने का कार्य किया है। उनका नेतृत्व क्षमता पूरे देश के कोयला मजदूरों का जीवन स्तर ऊंचा हो ऐसी सोच रही थी। उनकी उपस्थिति हमेशा मजदूरों के लिए सकारात्मक और प्रभावी साबित होता रहा है जो राजेंद्र बाबू की देन थी।
बैठक में श्यामल सरकार को मंच द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं विस्तार पूर्वक मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कोषाध्यक्ष द्वारा आय और व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश शर्मा, सुनीता सिंह, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, शब्बीर अहमद अंसारी, कमल कांत सिंह, रणजीत सिंह, सुरेश ठाकुर, विजय नायक, बिंदेश्वरी नोनिया, नेमचंद यादव, वासुदेव यादव, नरेश यादव, दिलीप मास्टर, रोशन कुमार सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *