Advertisement

राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले कुशल कारीगर होते है-श्वेता कुमार

अर्पिता महिला मंडल बीएंडके महिला समिति द्वारा शिक्षको को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह एवं निदेशक मंडल की टीम के कुशल निर्देशन में बोकारो जिला के हद में करगली महिला समिति द्वारा समाज में कौशल विकास में योगदान देने के लिए चार शिक्षकों को 6 सितंबर को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार गणित एवं विज्ञान शिक्षक अजय कुंवर, खेलकूद एवं फिटनेस गुरु दीपक कुमार, शिल्पकार व पेंटिंग शिक्षक अजय डे एवं सिलाई शिक्षिका पिंकी गोस्वामी को शाल ओढाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि शिक्षक हीं बच्चों की भविष्य को गढ़ते हैं।

ज्ञान और मूल्य प्रदान करते हैं।शिक्षक एक मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत होते हैं। वे इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्हें भविष्य में सहयोग का भी आश्वासन समिति द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक की धर्मपत्नी श्वेता कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले कुशल कारीगर होते हैं। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान दार्शनिक, कुशल प्रशासन व शिक्षक थे। उनके बताए मार्ग का हमें अनुसरण करना चाहिए। कहा कि शिक्षण क्षेत्र में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक समाज में ज्ञान की रोशनी फैलाते हैं। कार्यक्रम में श्वेता कुमार, सरिता गैवाल, हेमा, रेणु, रेमी, कुमारी कांता, लीला, सरिता सिंह, रिंकू, सुजाता, सौम्या आदि सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *