Advertisement

श्रुति सोनी ने सीए की परीक्षा पास कर बेरमो का नाम किया रोशन

सफलता के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी-कृष्णा प्रसाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा सितम्बर 2025 का रिजल्ट 3 नवंबर को जारी कर दिया है। जिसमें बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर में रहने वाली श्रुति सोनी ने सीए की परीक्षा पास कर बेरमो कोयलांचल का नाम रोशन किया।

सीए की परीक्षा पास करने पर श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व भाई को दिया है। श्रुति के पिता कृष्णा प्रसाद व्यवसायी है, जबकि मां पुष्पा सोनी गृहणी है। परिवार में भी खुशी का माहौल है। श्रुति ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा नजदीक आने पर 10 से 11 घंटे रोजाना पढ़ाई की। श्रुति का कहना है कि सेल्फ स्टडी के लिए जो भी समय मिले, उसका सही उपयोग करना चाहिए। कहा कि बच्चों को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। रोजाना का टारगेट तय करके पढ़ाई करने से सफलता मिल जाती है।

उन्होंने 10वीं भरत सिंह पब्लिक स्कूल फुसरो, 12वीं डीएवी ढोरी, बी.कॉम वोमेन्स कॉलेज रांची और एम. कॉम इग्नू से पास की थी। उनके पिता कृष्णा प्रसाद का कहना है कि श्रुति की सफलता मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। भाभी रिशु सोनी का कहना है कि प्रतिभा सिर्फ महानगरों में नहीं, बल्कि छोटे कस्बों में भी होती है। सफलता के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अच्छी नौकरी और उच्च पैकेज पाने के लिए अंग्रेजी में दक्षता अनिवार्य है, क्योंकि अधिकांश संस्थानों में कार्य इसी भाषा में होता है। श्रुति के दो भाई विकास कुमार सोनी और नीतीश कुमार सोनी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *