Advertisement

आस्था और धूमधाम से पहाड़ी शिव मंदिर में किया गया श्रृंगारी पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो) सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर 29 जुलाई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में पूरे धूमधाम और
भक्ति पूर्वक बीते 28 जुलाई की रात्रि श्रृंगार पूजा अर्चना की गई।

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व तेनुघाट, घरवाटांड, सरहचिया, चाँपी और आस पास के इलाके के शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी नजर आई। पुरा इलाका हर हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं पहाड़ी शिव मंदिर में श्रृंगार पूजा में शाम से ही भक्तगण का तांता लगा था। बताया जाता हैं कि पहाड़ी शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्तगण द्वारा पुरी तरह से आकर्षक रुप में सजाया गया था।

साथ ही माता पार्वती, प्रथम पुज्य श्रीगणेश, श्रीराम भक्त बजरंगबली की मूर्ति को भी सजाया गया था। इस अवसर पर श्रद्धालू महिला, पुरुष और बच्चों ने बेल पत्र, धतूरा, अक्षत, गंगा जल, फूल, धूप, अगरबत्ती आदि से पूजा अर्चना की।
वहीं रात्रि बेला में आयोजित श्रृंगार पूजा में लड्डू, केला, पेड़ा, नारियल, खीर आदि का भोग भगवान को लगाकर भक्तगण के बीच वितरण किया गया।

पहाड़ी शिव मंदिर के पूजारी राजीव कुमार पांडेय ने इस अवसर पर बताया कि मंदिर की सजावट, बाजा, फूल, फल आदि में मोलेश्वर प्रसाद, वकील प्रसाद महतो, नीलम प्रसाद, संगीता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, विभा विश्वनाथन, सुजाता प्रसाद, सीता देवी, सुषमा देवी, रूपा सिंह, बीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य भक्तगण ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रृंगार पूजा के अवसर पर उपरोक्त भक्तों के अलावा स्थानीय रहिवासी बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, संजय अंबष्ट, विनय कुमार सिन्हा, अनील कुमार, संतोष प्रजापति, रतन कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, प्रताप कुमार, सुजय आनंद, अजय कुमार अंबष्ट, पंकज कुमार सिंह, कोस्तुभ कृष, सुजाता कुमारी, पीहू कुमारी, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *