गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत कॉलेज परिसर में 2 अप्रैल को नौ दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान कथा महायज्ञ की शुरुआत की गई।
जानकारी के अनुसार श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान कथा महायज्ञ को लेकर 2 अप्रैल को सुबह आठ बजे से हजारों महिलाओं ने पवित्र नारायणी नदी से कलश में जल लेकर विराट कलश यात्रा निकाली, जो नगर के मार्गो से गुजरता हुआ यज्ञ स्थल पर पहुंचा।वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर संध्या चार बजे से वृंदावन से आई कथा वाचिका स्वेताम्भरा ने यज्ञ स्थल पर आए श्रद्धालुओं के समक्ष आज से भागवत कथा की शुरुआत की। कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में नर नारी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply