एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री रामचरित्र मानस नवाहन परायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ 9 मार्च से 17 मार्च तक जारंगडीह दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
महायज्ञ समिति के अनुसार महायज्ञ का प्रारंभ 9 मार्च को कलश यात्रा, पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश वेदी पूजन एवं पाठ के साथ किया जायेगा। वहीं 11 मार्च को नित्य पूजन पाठ एवं श्रीराम विवाह उत्सव, आगामी 17 मार्च को नित्य पूजन पाठ एवं श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव, जबकि 18 मार्च को नित्य पूजन पाठ, हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण पूजा, कन्या भोजन एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति किया जाएगा।
जानकारी देते हुए 8 मार्च को यज्ञ कमेटी के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सोनार ने बताया कि महायज्ञ में प्रत्येक दिन संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक संगीतमय प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश से पधारे कथावाचक मधुरेशजी महाराज, वृंदावन मथुरा से पधारी डॉ प्रज्ञा भारती, अयोध्या धाम से पधारे अशोक दासजी महाराज व् आचार्य शुभम कुमार उपाध्याय द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया जायेगा। दी। मौके पर यज्ञ समिति के सचिव बसंत कुमार ओझा व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply