Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि पुजित कलश का शोभायात्रा निकाल कर किया गया अक्षत वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पुजित कलश का शोभा यात्रा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट और अरजुआ पंचायत मे निकाल कर 7 जनवरी को अक्षत वितरण किया गया।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में अक्षत वितरण किया गया। यहां बोकारो जिला संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रविकान्त सिंघला के देख रेख में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पुजित अक्षत कलश को तेनुघाट एफ टाईप चौक स्थित दुर्गा मंडप मे विधिवत पूजा अर्चना आचार्य बलदेव मिश्रा के द्वारा करा कर अक्षत वितरण घर घर जाकर किया गया।

शोभा यात्रा में जय जय श्रीराम के जयकारे से दुर्गा मंडप परिसर गुंजयामान होकर तेनुघाट पंचायत के विभिन्न टोलो मे भर्मण किया। शोभा यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान पूरा तेनुघाट राम नाम के जय घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से शोभायात्रा में शामिल हुए।

बता दे कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील किया गया है कि अपने अपने घरों एवं मंदिर में पांच पांच घी का दिप प्रज्वलित करें।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रभारी अभय कपूर, पंसस अजित पांडेय, अनिल स्वर्णकार, कंचन श्रीवास्तव, शालीग्राम प्रसाद, तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, उत्तम सिंह, अनुराधा देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *