काफिले के श्रद्धालुओं, सेवादारों और सैकड़ों भक्तों ने लगाई हाजरी
मुश्ताक खान/मुंबई। मुकेरियां में भव्य शोभा यात्रा के बाद ममतामयी श्री राधे मां हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गईं, चिंतपूर्णी दरबार में की पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को उन्होंने आदि शक्ति मां छिन्नमस्तिका के दरबार में नतमस्तक होकर हाजिरी लगाई एवं पूजा अर्चना की।
इस दौरान मुंबई से पंजाब के होशियार पुर जिला के मुकेरियां और अब हिमाचल प्रदेश में भी उनके साथ सेवादारों और भक्तों का भव्य काफिला साथ -साथ है। जबकि ममतामयी श्री राधे मां की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का तांता लगा रहता हैं।
गौरतलब है कि मुकेरियां शहर में महंत बलदेव दास की अध्यक्षता में परमहंसां बाग से राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा समाप्त करने के बाद ममतामयी श्री राधे मां ने परमहंसां बाग में अपने गुरू गद्दी में नतमस्तक हुईं।
इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के काफिले के साथ श्री राधे मां ने चिंतपूर्णी दरबार में की पूजा अर्चना की। बताया जाता है कि श्री राधे मां का काफिला मुंबई से चलकर विभिन्न-विभिन्न स्थानों व समागमो में भक्तों को दर्शन देने के बाद मंगलवार को आदि शक्ति मां छिन्नमस्तिका के दरबार में नतमस्तक होकर हाजरी लगाई एवं पूजा अर्चना की।

इस दौरे की जानकारी सेवादार रूपेंद्र कश्यप ने दी, उनहोंने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व मुंबई से रवाना हुई श्री राधे मां का यह काफिला मंगलवार को अपने श्रद्धालुओं, सेवादारों और सैकड़ों भक्तों के साथ छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचकर महामाई से आशीर्वाद प्राप्त किया।
ममतामयी श्री राधे मां हर वर्ष मां छिन्नमस्तिका दरबार में श्रद्धा भाव के साथ अपनी हाजिरी लगाती हैं। इस मौके पर मेघा भाभी और मनीषा भाभी, भूपेंद्र सिंह व हरजिंदर सिंह, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, नंदी बाबा, छोटी मां जी, रज्जी मासी, आशीष बंगा, आदि।
शशि कश्यप, करण कश्यप, रितु गुप्ता, कविता गुप्ता, रूहानी, सुहानी, चन्द्र मोहन शर्मा, मंगलेश कुमार जज, रीता महाना, पुष्पेंद्र भाटिआ, रुपिंद्र भाटिआ, सुरेश गाबा, विशाल शर्मा, पम्मा पहलवान के अलावा सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply