प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सावन पूर्णिमा के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित श्रीहरि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण झूले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित श्रीहरि मंदिर में 19 अगस्त की संध्या सात बजे से ही पूजन की विधि प्रारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी के सहयोग से श्रीलड्डू गोपाल (बालकृष्ण) को पालने में बिराजमान किया गया, जिन्हे पूजारी के बाद समिति सदस्य सहित कई श्रद्धालुओं ने क्रमवार झुलाए। इसके बाद पूजा कमिटी द्वारा खीर महाप्रसाद, जुड़ी के तौर पर वितरण किया गया।
झूला झुलन के अवसर पर आचार्य प्रफुल्य चटर्जी, राजेश चटर्जी, समिति के मोती रजवार, दीनदयाल मिश्रा सहित सचिन मिश्रा, संजय मिश्रा, मंटू गोप, महावीर पाल, दीनू मिश्रा व् अन्य दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चे आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply