Advertisement

बोकारो के सेक्टर बारह ए व् ई मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीगणेश उत्सव

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त को बोकारो के सेक्टर बारह थाना क्षेत्र के सेक्टर बारह ए एवं ई मंदिर प्रांगण में घुमधाम से श्रीगणेश महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अगस्त की सुबह विघ्नहर्ता श्रीगणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गयी। संध्या बेला में आरती के पश्चात महाप्रसाद के रूप में खीर, पूरी, सब्जी, बुंदिया का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के लिए नाच, गान प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। गायक सतीश कुमार ने गणेश वंदना के साथ कई भक्ति गीतों से पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने से मजबूर कर दिया। महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे भक्ति गीतों में झूमते थिरकते दिखे। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। गणेश उत्सव में सेक्टर के हजारों भक्त शिरकत कर भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना व् ध्यान में लीन दिखे।

पूजा संपन्न कराने में श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, सुनील राज महतो, पवन कुमार, चंदन कुमार, गोलू कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार, राम अवतार कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *