रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 17 दिसंबर को इनोविजन के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय क्लब प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।
आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना था। विद्यालय के कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने साढ़े तीन सौ से अधिक मॉडल, चार्ट, पोस्टर और परियोजनाएँ प्रस्तुत की। जिसमें विज्ञान, साहित्य, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, इको, एआई, डांस-म्यूजिक तथा कला एवं शिल्प क्लब की प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (एडिशनल कलेक्टर) मुमताज अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और प्रायोगिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा विकसित भारत की सोच को सशक्त बनाती हैं। इस अवसर पर कई विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षाविद्, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply