Advertisement

रामनवमी पर गुवा में निकली शोभायात्रा, दिखाएं एक से बढ़कर एक करतब

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। रामनवमी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर निकाले गये शोभा यात्रा में गाजे-बाजे व भगवा झंडे के बीच आकर्षक झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा गुवा रामनगर स्थित राम मंदिर में जमा हुए। वही कल्याण नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर, बिरसानगर, गुवा बाजार से भी शोभा यात्रा निकलकर रामनगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी अखाड़ा द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए।

शोभा यत्रा के स्वागत में विभिन्न समाजसेवीयों द्वारा रहिवासियों के बीच लड्डू बुंदिया का वितरण किया गया। वहीं समाजसेवीयों ने सड़क किनारे शरबत पानी का वितरण किया। इस दौरान शोभा यात्रा में करीब 2000 रामसेवक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार शोभायात्रा गुवा के रामनगर, रेलवे मार्केट, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, कल्याण नगर भ्रमण करते हुए जगह-जगह करतब दिखाए गए। साथ ही जय श्रीराम के नारों से पूरा गुवा गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनात की गई, ताकी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संम्पन्न कराया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *