Advertisement

शॉर्ट फिल्म सेल्सगर्ल को ओटीटी पर 30 हजार से अधिक व्यूज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित व मनोज देशपांडे के लेखन व निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म सेल्सगर्ल के ओटीटी पर 30 हजार से अधिक व्यूज हो गया है। इसके अभी तक 30 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं।

यह शॉर्ट फिल्म हंगामा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, वीआई मूवीज और वाचो पर रिलीज है। यह मजेदार रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित फिल्म हैं, जिसमें दो किरदार है। इसमें सेल्स गर्ल का किरदार नेहा गुप्ता ने निभाया हैं। वहीं, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज देशपांडे सुमित के किरदार में हैं।

विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में इस शॉर्ट फिल्म को कई अवार्ड्स मिल चुके हैं।जबकि, दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही हैं। इस लघु फिल्म में मनोज देशपांडे और नेहा गुप्ता ने अभिनय किया हैं।लेखक और निर्देशक मनोज देशपांडे, डीओपी ओमकार निंबालकर और निर्माता पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *