Advertisement

अजय यादव व् आनंद राजा अभिनीत फिल्म तुमसा कोई नहीं की शूटिंग बहुत जल्द

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। गैलेक्सी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म तुमसा कोई नहीं की शूटिंग बहुत जल्द मध्यप्रदेश के विभिन्न लॉकेशन पर शुरू की जाएगी। उक्त फिल्म में मुख्य नायक अजय यादव और आनंद राजा हैं।

इस संबंध में अभिनेता अजय आनंद ने बताया कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म हैं। इससे पहले वे भोजपुरी फिल्म और एल्बम कर चुके हैं। कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को पसंद आयेगा।
फिल्म तुमसा कोई नहीं प्रेम कहानी पर आधारित हैं।

जिसमें उदय सिंघानिया, कंचन सिंह राजपूत, रिशु यादव, प्रमोद बाबा, ललिता पंडित, विद्या, राधेशायम वर्मा, मुरलीधर शर्मा, परिक्षित शर्मा, फूलचन्द यादव, देवराज ठाकुर, मुन्ना, शिवम सिंह, रितिक ठाकुर, राम यादव, सुभाष राज आदि कलाकार भी अभिनय करेंगे। उक्त फिल्म के निर्माता अजय यादव, निर्देशक संदीप ओझा, कोरियोग्राफर टप्पू टाइगर, फाइट मास्टर अली खान तथा लेखक राजेश राजभर हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *