Advertisement

महाशिवरात्रि पर पटना के 28 स्थानों से निकली शोभा यात्रा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। महाशिवरात्रि के अवसर पर बीते 18 फरवरी की संध्या श्रीश्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा राजधानी पटना के विभिन्न 28 स्थानों से शोभा यात्रा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

जी-20 देशों का वर्चुअल अभिनंदन, करघा माध्यम से 1101 महिला समूह का जलाभिषेक और इस बार का नया प्रयास सराहनीय रहा, जो बिहार की संस्कृति से सामयिक विकास की झलक है। सभी शोभा यात्राओं का भव्य अभिनंदन पटना के बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर के पास किया गया।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पटना साहिब के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, आदि।

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद देवेश ठाकुर, समस्त मंत्रीगण और विधायक गण सम्मिलित हुए।

इस बार के महाशिवरात्रि महोत्सव में दीघा के विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ संजीव चौरासिया, कमिटि के प्रमुख प्रभात कुमार सिन्हा, सचिव विवेक सिन्हा, समिति के कोर सदस्य पुनिल कुमार, पंकज कुमार, गुंजन कुमार, प्रवीण कुमार, नवनीतम कुणाल, आनंद कृष्णा, अभिषेक आनंद, सुभाशिष पाठक आदि जोरदार ढ़ंग से शिव बारात के अभिनंदन और कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *