Advertisement

शोभा फिर चुनी गई ओम शांति भारती महिला संघ की अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय मे 27 जनवरी को ओम शांति भारती महिला आजीविका, संकुल संगठन सवालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

यहाँ क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अनुज कुमार महतो के पर्यवेक्षण मे उक्त महिला संगठन का चुनाव कराया गया, जिसमें एक बार पुनः अंगवाली रहिवासी पवन करमाली की धर्मपत्नी शोभा देवी को अध्यक्ष पद पर चुना गया। संपन्न चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर पिछरी उत्तरी पंचायत रहिवासी सहदेव तुरी की धर्मपत्नी शीला देवी, सचिव पद पर जीतेन्द्र कुमार की धर्मपत्नी ललिता देवी आदि चुने गये।

इस अवसर पर सदस्य के तौर पर बसंती देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी आदि चुनी गई। मौके पर मुखिया कपरदार, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अनुज कुमार महतो, कालीचरण महतो सहित सोनाली देवी, पारो देवी, सपना देवी, पेरिया देवी, नमिता देवी, सुषमा देवी, बीणा देवी, रुदो देवी, प्रियंका देवी, कुंती देवी, पाटूला देवी सहित सौ से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *