थानावार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने शहर में चलाया जांच अभियान
*कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अनुपालन को लेकर लोगों को किया जागरूक*
एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार (Government) द्वारा जारी गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने हेतु लगातार दंडाधिकारियों द्वारा गश्ती की जा रही है। कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। रांची शहर में 20 मई को अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।
झारखण्ड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने कांके रोड स्थित शिवोली इलेक्ट्रिकल शॉप और सुधा स्टोर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सील कर दिया। वहीं निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने बूटी स्थित बसंत विहार के कपड़ा दुकान माँ तारा गारमेंट्स को कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार थानावार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की सूची जारी किया गया है, जो निम्न है :- लालपुर थाना – सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन, सदर थाना- निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, डेली मार्केट थाना – कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, बरियातू थाना – हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, लोअर बाजार थाना – संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, नामकुम थाना – अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, तुपुदाना ओपी – कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, धुर्वा थाना – राहुल कुजुर, साउथ सर्किल, जगरनाथपुर थाना – मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, अरगोड़ा थाना – आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी, सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, पंडरा ओपी – वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल, गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी, कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल, कोतवाली थाना- संजीव कुमार सिन्हा, साउथ सर्किल शामिल हैं।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा लोगों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को एसएमएस फॉर्मूला को अपनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का सही इस्तेमाल करने और सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया गया। जबकि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने थाना अंतर्गत पड़ने वाले बाजार/दुकान/प्रतिष्ठान में जाकर कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन की जांच की।
328 total views, 1 views today