
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध चिड़िया क्षेत्र स्थित कच्छयाता शिव मंदिर में 14 जुलाई को प्रातः काल से ही शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की।
अद्भुत एवं आकर्षक रूप मे विराजमान भगवान शिव की मंदिर के अंदर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ शिव भक्तों ने अद्भुत दीपों से शिवलिंग को सजाकर पूजा करते हुए देखे गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ सेल के अधिकारी एवं श्रमिक पूरे सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते देखे गए। मान्यता है कि इस मंदिर के भगवान शिव अपने भक्तों के कष्टों को हर उनके जीवन में खुशियों का संचार करते हैं।
![]()













Leave a Reply