प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार श्रावण माह में पुरा का पुरा शिवमय हो गया है। जिधर नजर जाये तो क्या दुकानदार, क्या ग्राहक सभी गेरुआ रंग में रंगे है।
इसी क्रम में 3 अगस्त को फुसरो बाजार स्थित शिव मंदिर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से बोल बम का नारा लगाते हुए दामोदर नदी फुसरो तक पहुंचा एवं वहां से जल संकल्प करके पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर भोले बाबा पर जलाभिषेक किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी से पंडित प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, डॉ उषा सिंह, गोपी डे, संतोष चंद्रवंशी, विश्वजीत पाल, अमित अड्डी, अमन कुमार, विनय महतो, सुमित गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, अरुण सोनी, सुकेश महतो, राहुल कुमार, प्रकाश तुरी, विक्की अड्डी, सन्नी कुमार, संदीप पांडेय, फुलेश्वरी देवी, काजल देवी, मेनका देवी, मीना देवी, श्रेया शर्मा, रितिका कुमारी, अबला देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी आदि सैकड़ो श्रद्धालुगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply