Advertisement

तिरुपति संस्था द्वारा सेक्टर 2 ए में शिव चर्चा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तिरुपति संस्था द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली के अवसर पर 27 नवंबर को बोकारो के सेक्टर 2 ए स्थित तिरुपति संस्था कार्यालय पर आंवला पेड़ के निचे संध्या भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने शिव चर्चा के साथ-साथ अनेकों देवी देवताओं का गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

उक्त जानकारी देते हुए तिरुपति संस्था के पी. एन. तिवारी ने बताया कि आंवला पेड़ के नीचे पूरे कार्तिक मास में महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा से सुबह 4 बजे से पूजा अर्चना करते हुए अछय नवमी के दिन श्रद्धा पूर्वक कथा सुनकर वहीं प्रसाद बनाकर सब आपस में मिलकर ग्रहण किया।

तिवारी ने बताया कि 27 नवंबर को भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान कर सांध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस तरह कार्तिक मास की पूर्णिमा और देव दिवाली मनाकर कार्तिक मास की समाप्ति की। साथ हीं यहां शिव चर्चा का आयोजन किया गया।

पूरे कार्तिक मास की पूजा पाठ में संस्थापक सावित्री देवी, तिरुपति संस्था के सचिव संगीता तिवारी, कांति देवी, गीता तिवारी, रेणु मिश्रा, सविता देवी, सुधा श्रीवास्तव, आशा देवी, कंचन दूबे, शांति देवी, रीना सिंह, रिंकू देवी, सुमित्रा देवी, शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, सुकुमारी देवी, प्रभावती देवी, सुनिता देवी, मनोरम सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *