प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। यह कहावत बिल्कुल सच है कि पापी पेट का सवाल है। जी हां, एक गरीब महिला जो अपने चार छोटे बच्चों एवं एक अबोध बालक को साथ लेकर शहर-शहर, गांव, गली, मुहल्ले में घुम-घुमकर अपने बच्चों से विभिन्न आकर्षक व खतरनाक खेल (करतब) दिखाकर रहिवासियों का मनोरंजन भी करती और राशि उगाही से बच्चों को पालती भी है।
उक्त महिला ने 5 सितंबर को एक भेंट में अपना नाम शिला बताया, पर अपना पता नहीं बताया। शीला 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मंडपवारी चौक सहित कई मुहल्ले में करतबों का प्रदर्शन किया। एक छोटा सा गोलाकर रड में एक साथ सभी बच्चों का प्रवेश, ऊपर खींचे रस्सी के ऊपर बच्ची का खतरनाक ढंग से चलना आदि खेल आकर्षक रहा।
![]()













Leave a Reply