Advertisement

शेख भिखारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh Block)) के हद में गैड़ा पंचायत के पांडेडीह टोला में स्टार क्लब पांडेडीह के तत्वावधान में 10 दिवसीय शेख भिखारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घघाटन 30 जनवरी को बगोदर विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब के द्वारा किया गया।

टूर्नामेंट (Tournament) के उद्घघाटन के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) के महान स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी की याद में यह टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जो काबिल-ए-तारीफ है।

उन्होंने कहा कि खेल से सामाजिक सदभावना बढ़ती है और मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि महताब हुसैन ने कहा कि आज के जमाने में युवा खेल में भी अपना करियर बना सकते हैं। बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति की जाती है।

उद्घघाटन समारोह में प्रमुख रूप से विधायक (MLA) प्रतिनिधि शेख तैयब, झामुमो नेता महताब हुसैन, उप मुखिया जलील अंसारी, शेख मोकिम, बलदेव यादव, शेख शाहिद, शेख इम्तियाज(चूचुर), शेख अकबर, मोहम्मद रमीज़, पिंटू खान, शेख लल्लू, शेख राजा, शेख सैफ, शेख फैजन, शेख एहसान, काशिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शकील अंसारी, आदि।

आबाद आलम, रवि पांडेय, अनिल पांडेय, आकाश यादव, शेख शोएब, रविन्द्र यादव, शेख गुड्डू, शेख तुफैल, गुलाब सिद्दीकी, शेख असरफ, शेख़ छोटी, शेख शकील, जग्गू यादव, शेख अमजद, शेख जाहिद समेत सैकड़ो की संख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *