Advertisement

न्यू माइनस स्वांग में 19 से 27 जनवरी तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पिछले कई वर्षो की भांति इस साल भी बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग कोलियरी के न्यू माइनस कॉलोनी में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

यह आयोजन न्यू माइनस कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 19 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित होगा। उक्त जानकारी यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष मनोज सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि काफी भव्य तरीके से श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 19 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा जिसमें कथा प्रबक्ता के तौर पर वृन्दावन धाम से पधारी परम् पूज्य साध्वी दीदी लक्ष्मी रामायणीजी की संगीतमय प्रवचन और वाराणसी के सुनील कुमार शास्त्री बतौर यज्ञाचार्य शामिल रहेंगे।

यज्ञ कमेटी के सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह और परमानंद झा ने बताया कि यज्ञ कर आयोजन को लेकर नगरवासियों के उत्साहवर्धक सहयोग से यज्ञ की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। बताया गया कि इस पूरे यज्ञ पूजा को सफल बनाने को लेकर स्थानीय सीसीएल प्रबंधन और कई सामाजिक कार्यकर्ता से भी पूजा समिति को काफी सहयोग मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *