Advertisement

शताब्दी मजूमदार ने उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 20 जून को नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को उनके कार्यालय में पदभार सौंपा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के पश्चात कार्यालय के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ अधिकारी से भेंट कर परिचय दिया तथा जिले की कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उपायुक्त झा ने विश्वास व्यक्त किया कि डीडीसी मजूमदार अपने प्रशासनिक अनुभव व नेतृत्व क्षमता से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा देंगी। वहीं, डीडीसी मजूमदार ने जनकल्याण एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, डीटीओ वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि शताब्दी मजूमदार बोकारो जिले की 30वीं उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर रही हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *