रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शताब्दी मजूमदार को बोकारो जिले की नई डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे झारखंड सरकार में अपने सुदृढ़ प्रशासनिक अनुभव के लिए जानी जाती हैं।
बोकारो की नयी डीडीसी शताब्दी मजूमदार पूर्व में झारखंड सरकार के वित्त विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुकी हैं। सितंबर 2024 में उन्हें जमशेदपुर के धालभूम उपमंडल एसडीओ का प्रभार भी दिया गया था। इन पदों पर उनकी भूमिका से स्पष्ट है कि वे वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक कुशलता में दक्ष हैं।
उनकी नई तैनाती से बोकारो जिले में विकास कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और परिणाम आधारित क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है। जिले में चल रही योजनाओं को नई गति देने और जनता से संवाद को मजबूत करने में भी उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा है। प्रशासनिक हलकों में यह नियुक्ति सकारात्मक रूप में देखी जा रही है और माना जा रहा है कि शताब्दी मजूमदार की नेतृत्व क्षमता से बोकारो को विकास के नए आयाम मिलेंगे।
![]()













Leave a Reply