प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के सार्वजनिक धर्म स्थल में शारदीय नवरात्र पूजा शुरु किया गया।
जानकारी के अनुसार अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में अश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा 22 सितंबर को सार्वजनिक शारदीय नवरात्र को लेकर विधि-विधान के साथ कलश स्थापन किया गया। साथ हीं श्रीदुर्गा सप्तशती प्रथम दिवसीय पाठ आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा प्रारंभ किया गया।
बताया जाता है कि सायंकालीन आरती में पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, पुर्व अध्यक्ष सत्यजीत मिश्रा, अनुप चटर्जी, दामोदर मिश्रा, अंगेज मिश्रा, आनंद साव, राम कपरदार, अनिल मिश्रा, नीतीश मिश्रा, चंचल जायसवाल, संतोष नायक, महावीर पॉल, प्रताप मिश्रा, संजय जायसवाल सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply