Advertisement

शारदीय नवरात्र महानवमी हवन व् नौ कन्या पूजन के साथ संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महानवमी के दिन एक अक्टूबर को मां दुर्गा के नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा किया गया। पूजन कार्य पुरोहित विकास पांडेय, यजमान रामधार सहानी एवं उनकी धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी एवं सोनी देवी, सीमा कुमारी के द्वारा विधि-विधान से अंतिम दिन हवन के साथ किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में नौ कन्या और भैरों बाबा की पूजा उपासकों द्वारा महाप्रसाद खिलाकर समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मां से आशीर्वाद मांगा गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महाप्रसाद खीर और खिचड़ी का भी भोग सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।

मां सिद्धिदात्री पूजा के अवसर पर स्थानीय रहिवासी श्रद्धालू बिंदा प्रसाद, अर्जुन निषाद, जोगेन्दर सहानी, बलराज सहानी, चेतनारायण सिंह, जयप्रकाश मल्लाह, रामेश्वर सहानी, मनोज प्रसाद, रिंकु कुमार निषाद, संजय गुप्ता, रविन्द्र सहानी, विजय केवट, जितेन्द्र सहानी, विवेश कुमार सिंह, शंभू पासवान, दिलीप निषाद, विश्वनाथ सहानी, बिनोद सहानी, प्रेमचंद प्रसाद, सुरज निषाद, अमर कुमार सिंह, विश्वनाथ सहानी, दीपक सिंह, संतोष सहानी, अगस्त राम, गोवर्धन राम, महावीर राम, कृत राम, गोलू कुमार, रुद्र कुमार, जुगल सहानी, श्रीकांत कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू निषाद, प्रेमण शर्मा, रोहित प्रसाद, धर्मेंद्र सहानी, राज कुमार, सिकेन्दर सहानी, गुड्डू सहानी, कमली देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, कांति देवी, कुसुम देवी, कालावती देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, निभा गुप्ता, मुन्नी देवी, मिस्टी कुमारी, रोशनी कुमारी, पिंकी देवी, ईशा कुमारी, शिवानी कुमारी, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *