प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गायत्री समाज के स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने तथा माता गायत्री के शताब्दी पर अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर 23 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार पहुंची।
जानकारी के अनुसार पेटरवार तेनु मार्ग पर स्थित श्रद्धालू विजय कुमार साव के आवास में पूजा अर्चना कर पेटरवार भ्रमण का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा पेटरवार स्थित छत्रु राम महतो चौक, दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर, मंदिर टोला, मठ टोला, दुर्गा मंदिर खत्री टोला, गुरु जुआ दुर्गा मंदिर, नया बस स्टैंड, रघुनाथपुर सहित विभिन्न मार्ग होते मेलाटांड़ वीणा परिषद पहुंच कर रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया।
यह ज्योति कलश का 100 वर्ष की गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य की तप साधना का लक्ष्य एक ही था कि अखंड दीप की ज्योति को अखंड रखी जाए। अखंड को प्रचंड बनाने का दायित्व सभी का है। उसे अखंड प्रकाश को प्रचंड बनाने के लिए जन-जन पहुंच रही है। पूरे विश्व की शांति और उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर यह ज्योति कलश रथ यात्रा रास्ते में पड़ने वाले हर आम व् खास को जोड़ना और हर केंद्र को जगाना है। इस रथ यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply