Advertisement

शांति श्याम फ़ाउंडेशन अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो निवासी एवं शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा की सदस्यता ले ली। सिंह औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की।

इस मौक़े पर शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं। जिनके नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरू बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। सिंह ने कहा कि बेरमो मेरी जन्मभूमि है और बेरमो का विकास मेरा लक्ष्य है।‌‌

उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकाल कर कमल खिलाना है।‌ उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे देश के प्रधान सेवक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ कर नए बेरमों नए भारत को बनाने में जी जान से जुट जाएँ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *