रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार क्षेत्र में पिछले 3-4 दिनों से रुक रुककर हो रही बारिस के कारण बुंडू पंचायत के गागी मठ टोला में रहनेवाली दिव्यांग महिला शांति देवी का कच्चा मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया है।
बताया जाता है कि उक्त कच्चा मकान गिरने के कारण महिला पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। दिव्यांग महिला सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलनेवाली पेंशन से अपना घर चलाती है। टूटे हुए मकान के अलावे उसके पास दूसरा कोई आश्रय नही रहने से मजबूर उसी मकान में रहने को विवश है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके पूर्व कच्चे जर्जर मकान को देखकर तत्कालीन बीडीओ द्वारा अम्बेडकर आवास देने का आश्वाशन दिया गया था, लेकिन आवास स्वीकृत नहीं हो पाया। इधर ग्रामीणों द्वारा घर गिर जाने की सूचना पर पहुंची पंचायत की मुखिया निहारिका सुकुर्ति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर आवास दिलाने में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
![]()













Leave a Reply