Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में मनाया गया शंकर रजक का जन्मदिन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में 6 जनवरी को शंकर रजक का जन्मदिन सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, जरीडीह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शंकर रजक को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के उपरांत शंकर ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद एवं जोहार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *