Advertisement

शनिवार को किया गया शनि देव महाराज का महाप्रसाद का वितरण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में बीते 6 सितंबर दिन शनिवार को श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा संध्या बेला में शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विवेक पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत शनि देव महाराज का पूजा अर्चना किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा शनि देव महाराज, श्रीगणेश भगवान, श्रीबजरंग बली, श्रीबाबा भोलेनाथ, पीपल देव का पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का इस शनिवार से पूजा अर्चना खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण का शुभारंभ किया गया है, जो अब प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस भव्य पूजा अर्चना और महाप्रसाद का वितरण में कमिटी के सदस्यों का काफी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। बताया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के हजारों भक्त शामिल हुए।

इस पूजा को सफल बनाने में श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्यगण राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, पुजारी विवेक पांडेय, शशि बाबा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *