एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह ए ई में स्थित शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर की संध्या शनिदेव महाराज का पूजन व् महाप्रसाद का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीगणेश पूजा समिति बोकारो द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार की संध्या श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शनि देव महाराज का पूजन पश्चात खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण धूमधाम से किया गया।
बताया जाता है कि सेक्टर बारह स्थित मंदिर परिसर में स्थापित शनि देव महाराज, श्रीगणेश भगवान, श्रीबजरंग बली, श्रीभोले बाबा एवं पीपल देव का पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को यहां पूजा अर्चना व् खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। जो आगे भी प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए।
इस पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका बतायी जा रही है। निर्मल के सुझाव से यहां पूजा सम्पन्न कराया जा रहा है। वहीं श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्य राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, पुजारी विवेक पांडेय, शशि बाबा आदि का पूजा संपन्न कराने व् महाप्रसाद वितरण कार्य में सराहनीय सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply