Advertisement

कोयलांचल के मजदूर नेता छविनाथ सिंह के छोटे पुत्र शैंपू का वाराणसी में निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के जाने माने दिवगंत मजदूर नेता छविनाथ सिंह के छोटे पुत्र अनुराग कुमार सिंह उर्फ शैंपू का वाराणसी में निधन हो गया।

बताते चले कि इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ शैंपू पद मे रहकर मजदूरो का काम कर रहे थे। दिवंगत सिंह अपने पीछे एक पुत्री और भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से अलविदा हो गए। इस अवसर पर यूनियन समर्थकों ने शोक व्यक्त किया। उनकी मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त जानकारी यूनियन के ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने देते हुए बताया कि शैंपू के निधन पर शोक व्यक्त करनेवालो में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, कमल दुबे, इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, वरुण कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, मिथिलेश दुबे, आशुतोष सिन्हा, मुन्ना मिश्रा, मनोज ठाकुर, गुरू प्रसाद, जितेंद्र यादव, संतोष कुमार, मो. असगर, बबन कुमार रजक, देवनंदन चौहान, सुनील वर्मा, शिबू दीगार, महेंद्र महतो, आनंद कुमार पासवान आदि आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *