Advertisement

बोडिया दक्षिणी पंचायत सचिवालय में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत सचिवालय में क्षेत्र की महिलाओं तथा युवतियों को सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण आदर्श युवा सोसाइटी बोकारो द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए एक जुलाई को आदर्श युवा सोसाइटी के फिल्ड ऑफिसर अरबिंद कुमार ने बताया कि उक्त सोसाइटी के अध्यक्ष रेणु कुमारी तथा सचिव ए. के. पासवान के दिशा-निर्देश पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे पंचायत क्षेत्र की महिलाओं तथा युवतियों को लाभ हो सके।

पंचायत की मुखिया तरुलता देवी तथा पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी व् आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके पंचायत क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा गया कि यहां प्रशिक्षण पाकर प्राप्त प्रमाण पत्र की बदौलत महिलाएं या तो सरकार अथवा संस्थाओं के सहयोग से सिलाई मशीन की मदद से रोजगार प्राप्त कर सकेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार संभव है।

सिलाई प्रशिक्षण के ट्रेनर चंपा देवी ने बताया कि बीते एक अप्रैल से यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 45 दिनों तक चलनेवाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुछ महिलाओं द्वारा बाद में जुड़ने, छुट्टियों अथवा बंदी के कारण आगामी 13 जुलाई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। साथ हीं सिलाई से संबंधित परीक्षा लिया जायेगा। इसके बाद प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वे लगभग 30 वर्ष पुर्व तेनुघाट से प्रशिक्षण प्राप्त की थी।

मौके पर संचालिका रुबी परबीन, प्रशिक्षणार्थी रेखा देवी, सोनी खातून, स्वीटी कुमारी, जमीला खातून, वसंती देवी, गीता कुमारी, आशा देवी, नेहा परबीन, सुशीला देवी, पुनिता देवी, शोभा देवी, निवेदिता वंदोपाध्याय, संतु पांडेय, ममता कुमारी, हीना परबीन, जल सहिया लीना अंथोनी, कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *