Advertisement

रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा अंगवाली में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में 29 जून को डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार फैशन डिज़ाइनर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के अध्यक्ष आशिफ़ इक़बाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। उक्त प्रशिक्षण केंद्र में 100 बेरोजगार महिलाओ एवं युवतियों को 760 घंटे का प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारे जाने का प्रावधान है।

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने कहा कि इस तरह के केंद्र का खुलना एक सराहनीय पहल है। संस्था की ओर से अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।प्रारंभ में मुखिया सहित अन्य का अंगवस्त्र से स्वागत सह सम्मानित किया गया। कहा गया कि संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को संस्था की ओर से निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण केंद्र में आटोमेटिक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई हैं।

उद्घाटन सामारोह में वार्ड सदस्य शिवकुमार चटर्जी, प्रोजेक्ट हेड रविंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर, प्रशिक्षिका याशमीन प्रवीण एवं झरना दास, अप्पू प्रजापति, ललित बाबू, विनय कुमार, मोबीलाइज़र बसंती देवी सहित समीपस्थ दर्जनों महिलाएं, युवक, युवती आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *