ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत के तुरी टोला में आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर बैठक किया गया।
जानकारी के अनुसार तुरी टोला में अनुकंपा के आधार पर बबीता देवी का आंगनबाड़ी सेविका के पद पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदा रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका मुन्नी कुमारी, मध्य विद्यालय तेनुघाट आलोक कुमार, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत पांडेय एवं एएनएम अजया सिन्हा के उपस्थिति में चयन किया गया।

बताते चले कि आंगनबाड़ी तुरी टोला केंद्र के सेविका उर्मिला गुप्ता का दुर्घटना में देहांत होने के बाद से केंद्र रिक्त था। इस दौरान कुछ तथाकथित ग्रामीणों द्वारा विवाद उत्पन करने का प्रयास किया गया था। परन्तु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदा रानी द्वारा सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों को स्पष्ट सभी ग्रामीणों के समक्ष पढ़ कर सभी को सुना दी गई। अनुकंपा के आधार पर मृतिका उर्मिला गुप्ता के पुत्रवधु बबीता देवी का चयन किया गया जो चयन प्रक्रिया के पूर्ण अहर्ता रखती है। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीणों के साथ कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply