Advertisement

सेविका-सहायिका को राज्य कर्मी का दर्जा व् 25 हजार मानदेय मिले-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पक्ष में मोर्चा खोल दी है।

जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी सेविका- सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए सेविका- सहायिका को राज्यकर्मी का दर्जा देने, उन्होंने प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय देने एवं काम के घंटे को 8 करने की मांग ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने की है।

महिला नेत्री सिंह ने 2 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन समेत अन्य संगठनों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जायज है। सरकार उनकी मांगों को यथाशीघ्र पूरा कर हड़ताल समाप्त करायें अन्यथा महिला संगठन ऐपवा भी हड़ताल को सक्रिय समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि हड़ताल से बच्चों का पढ़ाई, भोजन आदि बंद है।इससे सरकार का अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि सरकार हड़ताली संगठनों से वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा कर जनहित में हड़ताल समाप्त करायें।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *