एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बूथ चलो अभियान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर बूथ क्रमांक-303 के मतदाता सूची का 8 अगस्त को सामूहिक अध्ययन कर गड़बड़ियों को सुधारने की मांग की है। मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, शिवनंदन प्रसाद सिंह, महावीर प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अन्य बूथों की तरह बूथ क्रमांक-303 का मतदाता सूची में कई प्रकार की खामियां हैं। मसलन क्रमांक 31 पर शोभा देवी (35 वर्ष) पति राजकुमार साह, मकान संख्या 3 दर्ज है, जबकि इसी मतदाता का नाम शोभा देवी (35 वर्ष) पति राजकुमार, मकान संख्या 3 पुनः क्रमांक 32 पर दर्ज है।
उन्होंने कहा कि वार्ड 26 का मतदान केंद्र क्रमांक-304 है, जबकि दर्जनों मतदाताओं का नाम लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर परिषद क्षेत्र के पंचायत भवन बूथ क्रमांक-303 पर दर्ज है। इसी तरह बूथ क्रमांक-303 से संबंधित मतदाताओं का नाम 304 पर दर्ज है। ऐसे ही मामले बूथ क्रमांक-305 एवं 306 का है। इस बूथ के बेरोजगार युवक, मजदूर रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं।

ऐसे रहिवासियों का बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम काटे गये हैं। इस बूथ पर कुल मतदाता 637 है जबकि 86 मतदाताओं का नाम दोनामी, मृत, पलायन आदि बताकर काटा गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार के मतदाताओं के मकान संख्या को कई भागों में बांट दिया गया है। नाम, पिता, पति आदि के नामों में त्रृटी पाया गया है।
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग किया है कि पारदर्शी तरीके से जांच करते हुए एक भी वास्तविक मतदाताओं का नाम नहीं छूटे और फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़े नहीं के तर्ज पर मतदाता सूची का तमाम त्रृटी मसलन नाम, पिता, पति, वार्ड, मकान संख्या आदि में सुधार किया जाये। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी सुधार करने की मांग संबंधित बीएलओ से मिलकर भी किया गया है।
![]()













Leave a Reply